थराली: थराली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांतिव्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पुलिस कार्यालय से सोमवार सांय सात बजे मिल जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस को सूचना मिली कि आशु नेगी,.सूरज सिंह व .राकेश सिंह नारायणबगड़ आपस में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लड़ाई झगड़ा कर हंगामा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाने हेतु घटनास्थल पर पहुंची । तीनों युवकों को गिरफ्तारी कर कार्रवाई भविष्य में ऐसा न करने को लेकर कड़ी हिदायत दी।