थराली: थाना थराली पुलिस ने 330 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया, वाहन किया सीज
पुलिस कार्यालय से सोमवार सांय छ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस ने नंदकेसरी पुल तिराह देवाल के पास चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो आरोपित के पास से 330 ग्राम चरस मिला। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मुकुल नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी ग्राम तुंगडोडा पौड़ी गढ़वाल बताया है।