थराली: बेराधार के बमोटिया तोक के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, नोटिस वापस नहीं होने तक रहेगा आंदोलन
देवाल विकासखंड के बेराधार के बमोटिया तोक में पिछले 70 वर्षों से रह रहे परिवारों का मंगलवार को सुबह 11 बजे से दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक वन विभाग नोटिस वापस नहीं ले लेता तब ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। दअरसल देवाल विकासखंड के बेराधार के बमोटिया तोक में पिछले 70 सालों से लोग वन भूमि में निवास कर रहे हैं।