अंबिकापुर ब्रेकिंग: प्रतीक्षा बस स्टैंड में चाकूबाजी, दो युवक घायल
अंबिकापुर। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों और डंडों से मारपीट के साथ चाकू भी चल गया।
चाकू के हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.. #चाकूबाजी #मारपीट #अंबिकापुर_न्यूज #प्रतीक्षा_बस_स्टैंड #कोतवाली_थाना #चाकू_हमला #Ambikapur #Chhattisgarh #BreakingNews