बारिश में जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे स्कूली बच्चे
सरगुजा के लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पटकुरा काशीडांड से चिताघुटरी मार्ग पर पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को नदी पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। वायरल वीडियो में पालक खुद अपने बच्चों को नदी पार कराते नजर आ रहे हैं।
बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। चिताघुटरी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में गांव का मुख्य ग्राम पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो जाता है। स्कूल, राशन और इलाज जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए भी ग्रामीणों को जोखिम उठाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण या सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की है। सवाल है—बच्चों की सुरक्षा के लिए आखिर कब बनेगा पुल?
#Surguja #Lakhanpur #Ambikapur #Chhattisgarh #SchoolChildren #ViralVideo #Bridge #Rain #GroundReport #surgujanews