मनिहारी: कटिहार-झारखंड मालवाहक जहाज सेवा 9 महीने बाद फिर शुरू
कटिहार के मनिहारी से झारखंड के महेशपुर कारगिल घाट तक मालवाहक जहाज सेवा 9 महीने बाद फिर शुरू हो गई है। फिलहाल छोटी चारपहिया गाड़ियों का परिचालन शुरू है, बड़े वाहनों के लिए सड़क निर्माण जारी है। इससे बिहार-झारखंड माल ढुलाई में नई रफ्तार आने की उम्मीद है।