मनिहारी: एनएच 131ए मनिहारी: पोगलबाड़ी सर्विस सड़क पर खड़ी बाइक में लगी आग, 25 मिनट तक जलती रही
राष्ट्रीय राजमार्ग 131A की सर्विस रोड पर पोगलबाड़ी के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की तेज लपटें निकलने लगीं। करीब 25 मिनट तक बाइक धू-धू कर जलती रही। वही बाइक ऑनर महेश मंडल ने मंगलवार 7बजे बताया कि गाड़ी स्टार्ट करते ही आग लग गई।