जमुई: बिजली बिल गड़बड़ी सुधार के लिए कार्यालय में सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर लग रहा है, विभाग ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से SBPDC द्वारा विशेष पहल की गई है। विद्युत बिल में हो रही त्रुटियों और गड़बड़ियों के निवारण के लिए अप्रैल के पूरे माह में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक कार्यालयों में लगाए जा रहे हैं। उक्त जानकारी रविवार की सुबह 7:00बजे दी गई है