पटना ग्रामीण: पहलगाम घटना के बाद बिहार में हाई अलर्ट, राजधानी के मुख्य चौक-चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत गुरुवार की शाम 7:00 बजे से ही पटना के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस सड़कों पर उतर आई है। बेली रोड, राजेंद्र नगर, कदमकुआं समेत कई इलाकों में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की सघन जांच की जा रही है।