आबू रोड: आबूरोड में बारिश बनी काल, चंद्रावती क्षेत्र में कच्चा झोपड़ीनुमा मकान ढहने से वृद्ध की मौत, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के चंद्रावती इलाके में सोमवार देर रात लगातार बारिश के चलते एक कच्चा झोपड़ीनुमा केलू-पोश मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद 66 वर्षीय चीनाराम पुत्र कोलाजी मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस, पटवारी और सरपंच मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर