गाज़ियाबाद: गंग नहर मैन रोड से मुरादनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित छितराबस्ती, मुरादनगर निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि थाना मुरादनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित शहजादा पुत्र शौकत अली निवासी छितराबस्ती मुरादनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुरादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गंग नहर मैन रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने भाई बाबू और रिश्तेदार के साथ मिलकर 1 अगस्त को शादाब की हत्या की थी।