मेजा: मांडा में प्रेमी-प्रेमिका फरार होकर मंदिर में रचाई शादी, मां ने जताया विरोध
मांडा क्षेत्र में प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास मामले में लड़की की मां ने इस विवाह का विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटना अब जांच का विषय बन गई है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।