भीलवाड़ा: मॉक अभ्यास में रेस्क्यू टीम की तत्परता, मजबूती एवं प्रशासन का समन्वय दिखा, एयर रेड सायरन बजते ही सक्रिय हुआ सिस्टम
भीलवाडा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित मॉक ड्रिल में रेस्क्यू दल की तत्परता एवं मजबूती देखने को मिली, जब जिला कंट्रोल रूम को गुरूवार को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक दुश्मन द्वारा हवाई हमले से आरसीएम फेक्ट्री के ऑयल प्लांट में आगजनी की घटना हुई है। साथ ही प्लांट में एयर रेड सायरन सक्रिय किए गए।