रफीगंज के चौबडा़ पंचायत के शेरा बिगहा एवं कपूर बिगहा से श्री श्री देवी पुनः स्थापन साप्ताहिक यज्ञ देवी भागवत कथा आयोजन को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार संध्या 5:00 बजे मुखिया संजय कुमार ने बताया कि देवी मां की मंदिर जर्जर स्थिति में हो गई थी, जिसे सौंदर्य करण किया गया।