लालबर्रा: विधायक अनुभा मुंजारे का लालबर्रा में ताबड़तोड़ निरीक्षण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
लालबर्रा बालाघाट क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने 25 जून को दोपहर 02 बजे अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लालबर्रा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खेल अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और कई जगह निर्माण कार्यों की गुणव