कैरो: बाल विवाह रोकथाम में सराहनीय पहल के लिए कैरो पंचायत सचिव पवन कुमार लोहरदगा स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित
लोहरदगा के 43वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे कैरो प्रखंड क्षेत्र के हनहट पंचायत में बाल विवाह रोकथाम को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिव पवन कुमार को सम्मानित किया गया। स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी निभाने के लिए उनके कार्यों की प्रशंसा की।