तिजारा: खुशखेड़ा में कबाड़ गोदाम में लगी आग, दो बीघा क्षेत्र में फैला पूरा गोदाम चपेट में आया, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर
Tijara, Alwar | Apr 27, 2026 भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। शनी मंदिर के पास दो बीघा में फैले पूरे गोदाम को आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर रीको फायर स्टेशन सहित अनेक निजी कंपनियों की लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगजनी से काला धुआं फैल गया।