चरखारी: चरखारी थाना पुलिस ने छिनैती के 2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए मोबाइल और लॉकेट
चरखारी थाना पुलिस ने छिनैती की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पवा चौराहा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज तिगैला से देवेंद्र पाल और शैलेंद्र निवासी भटेवरा कलां को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया एक वीवो मोबाइल फोन और पीली धातु का एक लॉकेट बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।