खालवा: खंडवा में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण हटाया
Khalwa, Khandwa | Sep 11, 2026 खंडवा में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।