कुलपहाड़: हर घर जल योजना की टंकी बनी, लेकिन नलों में नहीं पहुंचा पानी; ग्रामीण बूंद-बूंद को परेशान सलैया खालसा का मामला
हर घर जल योजना के तहत ग्राम सलैया खालसा में लाखों रुपये की लागत से पानी की ऊंची टंकी का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक ग्रामीणों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका। टंकी बनकर तैयार होने के बावजूद गांव में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।