सारठ: पत्नी की तलाश में जमुई से सारठ पहुंचा पति, थानेदार ने पाथरोल थाना के सिरसा गांव में बताई लोकेशन
Sarath, Deoghar | May 12, 2026 घर से भागी पत्नी की तलाश में जमुई जिला के गिद्धौर थाना के रतनपुर निवासी पति संजय कु. साह मंगलवार रात 10 बजे सारठ थाने पहुंचा है।बताया कि 4 मई की दोपहर 2 बजे पत्नी घर से भाग गई। गिद्धौर थाने में आवेदन देने पर पुलिस ने पत्नी की मोबाइल का लोकेशन सारठ बताया। कहा उनके 3 व 2 साल के 2 छोटे बच्चे है, जिसे पत्नी पहले ही मायके में छोड़ आई थी। पति काफी हैरान परेशान था