टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए एसपी आदित्य मिश्रा, अर्थी को दिया कंधा
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले अपने अधीनस्थ अधिकारी को अंतिम विदाई देते समय देवास एसपी आदित्य मिश्रा भावुक नजर आए। उन्होंने स्वयं टीआई दिलीप पुरी की अर्थी को कंधा दिया।
यह दृश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और संवेदनाओं को बयां कर गया। एक अधिकारी को खोने का दर्द अंतिम विदाई के दौरान साफ दिखाई दिया।
कर्तव्य के प्रति समर्पित टीआई दिलीप पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#Dewas #AdityaMishra #DilipPuri #PoliceDepartment #MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Nov 2, 2026