इंदौर में बदमाशों का उत्पात! नेहरू नगर-पाटनीपुरा रोड पर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़, रहवासी परेशान
इंदौर के नेहरू नगर और पाटनीपुरा रोड क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों की हरकत सामने आई है। रहवासियों के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे नशे की हालत में पहुंचे कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित दो किराना दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। आरोप है कि इन दुकानों के आसपास रातभर शराब के गिलास और सिगरेट के अवशेष दिखाई देते हैं। देर रात तक लोगों की आवाजाही और नशे की हालत में होने वाली गतिविधियों से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
रहवासियों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, देर रात तक संचालित दुकानों की जांच की जाए और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सवाल यह है कि आखिर शहर के रहवासी अपन�
Indore, Indore | Nov 2, 2026