बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना सुभाष नगर पुलिस से की है। सुभाष नगर पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द कार चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।