बरेली: विशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजमनगर में दबंगों ने महिला को ईट मारकर किया घायल
विशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजमनगर में दबंगों ने महिला को ईट मारकर घायल कर दिया । जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।