बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बेहटी मोड़ पर तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बेहटी की मोड पर तेज रफ्तार कार में बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।