श्योपुर: प्रेमसर पुलिया के नाले में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, देहात थाने में दर्ज हुआ मामला
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रेमसर की पुलिया के नाले में डूबने से एक बुजुर्ग की सोमवार की शाम 5.30 बजे मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सोमवार की रात्रि 11.30 बजे मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दोपहर 12 बजे दी है।