श्योपुर: अमराल नदी में नहाने गए बालक की डूबने से हुई मौत, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाबली का सहराना में अमराल नदी में नहाने गये बालक की सोमवार की सुबह 11.30 बजे मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सोमवार की रात्रि 11 बजे मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे दी है।