Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
भारत
भाजपा
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
शिक्षा
Up
अमित_शाह
लापरवाही
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Haryana
Uttarpradesh
Lucknow
Crimenews

भंडरा: भंडरा में गहराया डीजल-पेट्रोल संकट, लंबी कतारों के बाद भी किसान और आम लोग बिना तेल लिए लौटे

Bhandra, Lohardaga | May 20, 2026
भंडरा में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत से बुधवार को लोगों की परेशानी बढ़ गई। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सुबह सात बजे से ही सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक लगातार बढ़ती चली गई। दोपहर करीब 1 बजे पंप पर डीजल और पेट्रोल का पूरा स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद घंटों से लाइन में खड़े किसान और आम लोग बिना तेल लिए लौटने को मजबूर हो गए।