जतारा: देवराहा में जहरीले जीव के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ी, नाजुक स्थिति में झांसी रेफर
टीकमगढ़। जतारा तहसील के देवराहा गांव निवासी किसन की तबीयत जहरीले जीव के काटने के बाद गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।