कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने ग्राम जोल्हुपुर से एक युवक को तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 25, 2025 कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा ने चेकिंग के दौरान बीती 22 मार्च को ग्राम जोल्हुपुर से अखिलेश यादव पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम देवकली को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।