कालपी: चुर्खी थाना पुलिस ने ग्राम बाबई व गुढ़ा खुर्द से 46 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 24, 2025 चुर्खी थाने के उपनिरीक्षक सत्यनारायण तिवारी ने ग्राम बाबई से अनिल को 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं उपनिरीक्षक अमन दीक्षित ने ग्राम गुढ़ा खुर्द से दीपू को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।