जनसुनवाई में कलेक्टर ने 311 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 311आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में आवेदकों ने राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य ,पेयजल, सामाजिक न्याय, कृषि, अतिक्रमण, विधिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं आवेदन देकर प्रस्तुत कीं।
कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में पिपरई निवासी जागृति द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा निवासी मांगीलाल द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बेलई निवासी भूलन अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम करख्या निवासी रामकुमार रघुवंशी द्वारा बैंक द्वारा लोन दिलाये जाने,ग्राम अस्पतखेडी निवासी शोभाराम अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी गुलबो चंदेल द्वारा भूमि कम्प्यूटर पर दर्ज कराये जाने,ग्राम सिन्नी निवासी अमरचंद्र द्वारा फौती नामांतरण कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी दुर्गेश यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम सेमरा बामौरा निवासी शैतान अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम नगऊखेडी निवासी नेतराम रघुवंशी द्वारा भूमि पर से कब्जा हटवाये जाने,ग्राम कमरसी निवासी पहलवान कुशवाह द्वारा स्थाई पट्टा दिलाये जाने,ग्राम खानपुर निवासी मदन यादव द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,ग्राम भौसलेगांव निवासी रामतीबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किश्त दिलाये जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिससे आवेदकों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिंडोस्कर ,एस डी एम अशोकनगर श्री इसरार खान , तहसीलदार श्री भारतेंदु यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanSunwai
#ashoknagar