धामपुर: अफजलगढ के गांव आसफाबाद चमन के पास डंपर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत, परिचालक गंभीर रूप से घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 22, 2025 अफजलगढ के गांव आसफाबाद चमन के पास बुधवार को करीब छह बजे सड़क दुघर्टना में ट्रक व डंपर की भिड़ंत के दौरान ट्रक चालक 25 वर्षीय साहिल पुत्र नसीम निवासी जसपुर उत्तराखंड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक का परिचालक अरमान पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती कस्बा जसपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गया।