मथुरा: मथुरा में मजदूर की पेड़ पर फंदे से झूलती मिली लाश, सुसाइड या कुछ और, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतक की पहचान पंचम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पंचम पिछले 15 सालों से अडींग के यादव मोहल्ले में रहकर मजदूरी करता था। आखिर 15 साल से यहां रह रहे एक सीधे-सादे मजदूर ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इन्हीं सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।