बीकानेर: शोभासर स्थित एक मकान में घुसकर मारपीट करने व सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी ले जाने के मामले में दर्ज हुआ केस
घर में घुसकर मारपीट करने और तोडफ़ोड़ कर सोने, चांदी के जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में शोभासर निवासी देवाराम पुत्र गिरधारी ने कालूराम, कमल, मीरा, विक्की, काशीराम, सरस्वती, पूजा, सुनीता, धर्मा, मुन्नीराम, राकेश, कान, रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शोभासर में 20 सितम्बर 2024 की है।