लालबर्रा: कुत्तों के हमले से घायल चीतल की जाम में मौत, वन विभाग ने किया दाह संस्कार
वन विकास निगम परिक्षेत्र लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम में मंगलवार 23 जून की सुबह भटक कर पहुंचे एक चीतल की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 5:00 बजे सेलवा के जंगल से रास्ता भटक कर एक चीतल रिहायशी इलाके में आ गया। चीतल को देखते ही कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाना शुरू कर दिया और खदेड़ते हुए ग्राम जाम ले गए। कुत