धान खरीदी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, पारदर्शी खरीदी के लिए दिए गए विस्तृत दिशा-निर्देश।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से धान की खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुगमतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
एग्रीस्टेक पंजीयन, बायोमेट्रिक खरीदी, गुणवत्ता, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था की दी गई जानकारी
#धान_खरीदी_2026 #dhankharidi2026
#baloddistrict