सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। आम जनता को शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#baloddistrict
#Cmhelpline1076