निवाई: झिलाय रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी के स्थापना दिवस आयोजन को लेकर हुई बैठक
Niwai, Tonk | Jul 13, 2025 झिलाय रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार को सुबह करीब 11 बजे मंडी स्थापना दिवस आयोजन को लेकर सचिव कमल किशोर सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजन को लेकर 18 से 20 जुलाई तक मंडी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे। जिसमें व्यापार संघ सहित फल सब्जी मंडी मुनीम में पल्लेदार सहित आठ दल बनाए गए हैं।