श्री राधा कुंज बिहारी मठ, बेगूसराय के तत्वावधान में कल यानी 04 अक्टूबर 2026, रविवार
को ऐतिहासिक
सियाराम दास सरोवर, रतनपुर में आयोजित होने वाले भव्य श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस संबंध में मठ के
ईश्वर नाम प्रभु जी
ने बताया कि भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज और रक्षक गिरधारी प्रभु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्होंने बताया की पूरे सरोवर परिसर को
4 टन एवं 15 प्रकार के विभिन्न फूलों से सजाया जाएगा। पूरे परिसर की सजावट वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जाएगी। सजावट के लिए फूल कोलकाता, वृंदावन और बैंगलोर से मंगाए गए हैं, जिनसे भगवान के नौका विहार स्थल एवं पूरे सरोवर को दिव्य एवं अलौकिक रूप दिया जाएगा।
साथ ही आकर्षक एवं भव्य लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा सरोवर परिसर राधा-कृष्णमय हो उठेगा। संध्या के समय भगवान श्री राधा-कृष्ण का दिव्य नौका विहार होगा, नाव को मोर के जैसा का बनाया जा रहा है जिसके साक्षी हजारों श्रद्धालु बनेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भक्ति-कीर्तन, संध्या आरती एवं 56 भोग के महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालुओं के लिए 56 प्रकार के भोग के महाप्रसाद की व्यवस्था मठ परिवार की ओर से रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मठ के सभी सेवादार एवं स्थानीय भक्त और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।