ज्ञानपुर: सेमराध नाथ गंगा घाट पर मनाया गया गंगा उत्सव
भदोही में सेमराध नाथ घाट पर गंगा आरती और दीप उत्सव के साथ गंगा उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी और प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।