चित्रकूट कर्वी तहसील क्षेत्र के खोह में रोड में कीचड़ और जल भराव की समस्या से परेशान एक दर्जन ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय। चित्रकूट जनपद के कर्वी तहसील क्षेत्र के खोह गांव का है जहां गांव में रोड में कीचड़ और जल भराव को समस्या से परेशान एक दर्जन ग्रामीण आज मंगलवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर गांव में रोड बनवाए जाने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में मेन सड़क को जोड़ने वाला रास्ता पूरी तरह से कच्चा और क्षतिग्रस्त है जिससे रोड में जल भराव और अत्यधिक कीचड़ हो जाता है जिससे लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है ग्रामीणों ने बताया कि रोड में कीचड़ और जल भराव से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते किसी के बीमार हो जाने पर चार पहिया वाहन या एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाता बीमार व्यक्ति को लोग चारपाई में या कंधे पर बैठा कर मेन रोड तक छोड़ते हैं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया पर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे थक हारकर वह आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं आप भी सुने क्या कहना है जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आएग्रामीणों का