चित्रकूट कर्वी के रानीपुर भट्ट में सोते समय व्यक्ति को सर्प ने डसा इलाज के दौरान मौत परिजनों में मातम पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत रानीपुर भट्ट का बीते सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग 2बजे का है जहां सर्प दंश से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई मृतक 52 वर्षीय अर्चन पुत्र रमाशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम बगदरी थाना मानिकपुर के परिजनों ने बयाया की अर्चन एक सामाजिक संस्था में काम करते थे जो चित्रकूट के प्रमोद वन में अपनी पत्नी प्रियंका बेटा समुद्रम और बेटी से कृपा के साथ रहते थे और बीती 29 अगस्त को आई बाढ़ की वजह से वह रानीपुर भट्ट में अपने एक दोस्त के यहां परिवार के साथ रहते थे जो रात्रि में रोजाना की भांति चारपाई में सो रहे थे तभी उन्हें सर्प ने डस लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई जिसकी जानकारी उनके द्वारा परिजनों और अपने दोस्त को दी गई जानकारी होते ही परिजन उन्हें आनन -फानन में सोनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई अर्चन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है