चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में विद्युत तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही स्थान पर विद्युत तार गिरने की यह तीसरी घटना है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले पहली घटना में विद्युत तार गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा तार गिरने की घटना में एक व्यक्ति का मकान जल गया था और एक गाय भी झुलस गई थी।
वहीं आज फिर विद्युत तार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के मकान और घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
घायलों में मीरा उम्र 45 वर्ष, प्रतिभा 16 वर्ष, बदमिया 45 वर्ष, निर्मला 40 वर्ष, रिंकी 15 वर्ष, राजरानी 40 वर्ष, मिथिला 35 वर्ष, शिवदयाल 32 वर्ष, कुसुमा 30 वर्ष, खूली 60 वर्ष, मंजू 29 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, बंश 5 वर्ष, करन 6 वर्ष, जीतेन्द्र 17 वर्ष और रचना 8 वर्ष शामिल हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही जगह पर बार-बार विद्युत तार गिरने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?
ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद विभाग की ओर से जर्जर विद्युत लाइन को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।