चित्तौड़गढ़। हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा ललित उर्फ लाला मीणा ओपन जेल से फरार हो गया। उप कारापाल ओंकार लाल जोशी के अनुसार, ललित रोज मजदूरी के लिए 5-7 किमी दायरे में बाहर जाता था और उसका व्यवहार सामान्य था, इसलिए उस पर शक नहीं हुआ। गुरुवार सुबह वह जल्दी निकलकर मजदूरी पर जाने की बोल कर निकला था।