शाजापुर: शाजापुर के संघ कार्यालय में संस्कृत भारती ने किया संगोष्ठी का आयोजन, विभिन्न बिंदुओं पर किया विचार विमर्श
शाजापुर के संघ कार्यालय में रविवार को संस्कृत भारती द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में संस्कृत सप्ताह एवं संस्कृत के प्रति जागरूकता के लिए जन सम्पर्क के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विभाग सहसंयोजक गगन प्रजापति ने बताया कि धीरे-धीरे देश में संस्कृत के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।