शाजापुर: महाकालेश्वर का अभिषेक करने के लिए ग्राम बमोरी से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
शाजापुर। सावन माह में भोलेनाथ को मनाने के लिए भक्त कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में शाजापुर जिले के ग्राम बमोरी से महाकाल कावड़ यात्रा के बैनरतले रविवार को कावडिय़ों का दल उज्जैन महाकालेश्वर का अभिषेक करने रवाना हुआ। कावड़ा यात्रा समिति के पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि यात्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में जल चढ़ाएगी।