शाजापुर: स्थानीय धान मंडी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का मावे से किया गया आकर्षक शृंगार
शाजापुर:स्थानीय धानमंडी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का मावे से किया गया आकर्षक श्रंगार। मंदिर पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार को महादेव का मावे से श्रंगार कर शाम के समय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। पुजारी ने बताया कि कल ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से सवारी निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।