शाजापुर: सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मती में लापरवाही आई सामने, बारिश के चलते शहर की सड़कों पर हुए गड्ढे
शाजापुर शहर में नगरपालिका द्वारा सीवरेज का कार्य करवाया जा रहा है। शहर में सीवरेज का काम करने वाली निजी एजेंसी ने पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की सही ढंग से मरम्मत नहीं की। गड्ढों में मिट्टी भरकर ऊपर से सीमेंट लगा देने से बारिश में पूरे शहर में गड्ढे हो रहे हैं। ये गड्ढे शहरवासियों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं।